'बंटवारा 1947' थी धर्मेंद्र की आखिरी देखी फिल्म, कहा था- 'ये पिक्चर खूब चलेगी', राजकुमार संतोषी का दावा

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल और धर्मेंद्र, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजकुमार संतोषी ने 'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा किया कि धर्मेंद्र ने इस फिल्म को देखा है, यह उनकी आखिरी देखी गई मूवी है. उन्होंने कहा कि स्टारकास्ट ने काफी अच्छा काम किया है और यह पिक्चर जरूर चलेगी.

विज्ञापन

'बंटवारा 1947' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र से जुड़ा एक इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि धरम जी ने फिल्म का नरेशन सुना था और वह इसे सुनकर काफी इमोशनल हो गए थे. उनकी आंखें नम हो गई थीं और उन्होंने पूरी टीम को दिल से अपना आशीर्वाद दिया था.

विज्ञापन

'Batwara 1947' Was Last Film Dharmendra Watched: धर्मेंद्र की आखिरी बार देखी गई फिल्म है बंटवारा 1947

राजकुमार संतोषी ने आगे कहा, "धरम जी का इस फिल्म पर हमेशा आशीर्वाद रहा है. मेरा मानना है कि उन्होंने आखिरी बार जो फिल्म देखी थी, वह भी 'बंटवारा 1947' ही थी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने मुझसे कहा था, 'राज, ये पिक्चर बहुत चलेगी... तुम लोगों ने शानदार काम किया है.' आज मैं दिल से उनका आभारी हूं और इस मंच से उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं."

View on Instagram

Batwara 1947 Received 'A' Certificate: बंटवारा 1947 को मिला ए सर्टिफिकेट

ऐतिहासिक ड्रामा 'बंटवारा 1947' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बिना किसी कट के 'A' सर्टिफिकेट दिया है. सनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ''बंटवारा 1947' को CBFC ने बिना एक भी कट लगाए A सर्टिफिकेट दिया है. यह फिल्म इंसानियत और मोहब्बत की कहानी है. इसे 14 अगस्त, यानी पार्टिशन डे के मौके पर सिनेमाघरों में जरूर देखें."

बंटवारा 1947 की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी बंटवारे के दौर में लाहौर पहुंचे एक मोहाजिर परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे रहने के लिए एक खाली हिंदू हवेली मिलती है, लेकिन उस घर की बुजुर्ग हिंदू महिला अपनी पुश्तैनी हवेली छोड़ने से साफ इनकार कर देती है. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बनने वाले रिश्ते, टकराव और इंसानियत की मिसाल इस कहानी का सबसे मजबूत पहलू बनते हैं. यह फिल्म मशहूर लेखक सैयद असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिस लाहौर नईं देख्या, ओ जम्या ई नईं' से प्रेरित है और इतिहास के सबसे दर्दनाक दौर में उम्मीद और मानवता का संदेश देती है.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Trailer: जलते घर, चीखते लोग और बिछड़ते रिश्ते... सनी देओल की फिल्म ने दिखाया 1947 के बंटवारे का दर्द


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola