पटना के दानापुर में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, सीनियर मैनेजर के फ्लैट को बनाया निशाना

Published by : Karuna Tiwari Updated At : 10 Jun 2026 2:29 PM

विज्ञापन

चोर की तस्वीर

Patna News: पटना के दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक निजी कंपनी के सीनियर मैनेजर के फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोर बंद फ्लैट से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. पूरी घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र के विश्वेश्वरैया नगर स्थित हरि कुंज अपार्टमेंट में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। बेखौफ चोरों ने फ्लैट संख्या-102 निवासी और एक निजी कंपनी में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत एसी सिंह के बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित एसी सिंह ने इस संबंध में रूपसपुर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. चोरी की वारदात अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीन संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं.

एक सप्ताह से मायके गई थीं पत्नी

गृहस्वामी की पत्नी पल्लवी कुमारी ने बताया कि वह बच्चों के साथ एक सप्ताह पहले अपने मायके लखीसराय गई थीं. वहीं उनके पति मंगलवार सुबह करीब 10 बजे फ्लैट बंद कर कार्यालय चले गए थे. दोपहर में अपार्टमेंट के गार्ड ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है. सूचना मिलने पर जब फ्लैट की जांच की गई तो घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. चोर घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो चुके थे.

पहले की रेकी, फिर दिया वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन संदिग्ध युवक पहले अपार्टमेंट परिसर और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने फ्लैट के पास पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मौका मिलते ही ताला तोड़कर अंदर घुस गए. चोरों ने बारी-बारी से फ्लैट में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.

सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. रूपसपुर थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

ALSO READ: बिहार में मैट्रिक-इंटर पास छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, आवेदन शुरू

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन