बिहार में मैट्रिक-इंटर पास छात्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, आवेदन शुरू

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत मैट्रिक और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. पात्र विद्यार्थियों को 8 हजार से 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी. आवेदन मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं.
Bihar News: (अंहर की रिपोर्ट)
बिहार सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से वर्ष 2026 में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं.
योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी.
मेधासॉफ्ट पोर्टल पर करना होगा आवेदन
आवेदन के लिए विद्यार्थियों को मेधासॉफ्ट पोर्टल http://www.medhasoft.bihar.gov.in पर लॉगिन करना होगा. लॉगिन के लिए मैट्रिक या इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि आवश्यक होगी. पोर्टल पर बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड और आधार से संबंधित जानकारी अपडेट करनी होगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रोत्साहन राशि का लाभ मिलेगा.
आधार से लिंक बैंक खाता जरूरी
जिला शिक्षा कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों का बैंक खाता आधार से सीडेड (लिंक) होना अनिवार्य है. साथ ही बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में होना चाहिए.
अन्य माध्यम से आवेदन मान्य नहीं
शिक्षा विभाग ने कहा है कि आवेदन केवल मेधासॉफ्ट पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे.
ALSO READ: पटना के दानापुर में जानलेवा बना शाहपुर पुल, वर्षों से टूटी पड़ी है सुरक्षा दीवार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










