पटना के दानापुर में जानलेवा बना शाहपुर पुल, वर्षों से टूटी पड़ी है सुरक्षा दीवार

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

शाहपुर पुल

Patna News: दानापुर के शाहपुर स्थित बिहार रेजीमेंट सेंटर के पास गंगा नदी की ओर जाने वाले पुल की सुरक्षा दीवार वर्षों से टूटी हुई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. टूटी रेलिंग के कारण यहां लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन

Patna News: (संजय कुमार की रिपोर्ट)
राजधानी पटना से सटे शाहपुर स्थित बिहार रेजीमेंट सेंटर के पास गंगा नदी की ओर जाने वाले पुल की सुरक्षा दीवार लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है. सुरक्षा दीवार टूटने के कारण यह पुल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई वाहन हादसों का शिकार हो चुके हैं.

विभागों के बीच जिम्मेदारी का खेल

ग्रामीणों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की जानकारी कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग, पुल निगम और अन्य संबंधित एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं, जबकि आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ी है.

रात और बारिश में बढ़ जाता है खतरा

स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार, रात के समय और बारिश के मौसम में यह पुल और अधिक खतरनाक हो जाता है. टूटी सुरक्षा दीवार के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. हाल ही में एक ट्रैक्टर रेलिंग नहीं होने के कारण नदी में गिर गया था। हालांकि चालक की जान बच गई थी.

जल्द मरम्मत की मांग

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब पुल की सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराने और आवश्यक मरम्मत कार्य कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है.

ALSO READ: पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, पहली मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन