बिना सिक्योरिटी और एस्कॉर्ट गाड़ी के ही राबड़ी आवास से निकले लालू, बिहार सरकार ने घटाई थी सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
Lalu Yadav left Rabri residence without security

राबड़ी आवास से बाहर निकलते हुए लालू प्रसाद (वीडियो से निकाली गई तस्वीर)

Lalu Yadav: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बुधवार को बिना सिक्योरिटी और एस्कॉर्ट गाड़ी के ही राबड़ी आवास से निकले. इससे जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद कई तरह की चर्चा की जा रही है. कई लोगों को तो यकीन भी नहीं हुआ कि गाड़ी में लालू प्रसाद ही हैं.

विज्ञापन

Lalu Yadav: लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का फैसला चर्चा में बना हुआ है. इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बुधवार को राबड़ी आवास से बिना सुरक्षाकर्मी के ही अपने रथ पर सवार होकर निकले. इस दौरान पहले की तरह उनके साथ ना तो सुरक्षाकर्मी थे और ना ही एस्कॉर्ट गाड़ी थी. इससे जुड़ा वीडियो सामने आते ही लोगों को पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में जानकारी मिलने पर यकीन हुआ.

ना तो सुरक्षाकर्मी और ना ही दिखी एस्कॉर्ट गाड़ियां

वीडियो में देखा गया कि लालू प्रसाद रथ पर सवार होकर निकले. इस दौरान लालू प्रसाद के साथ कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं दिखे और ना ही एस्कॉर्ट गाड़ी दिखी. इस दौरान राबड़ी आवास के बाहर मौजूद मीडियाकर्मियों ने वीडियो बनाया. लालू परिवार की सुरक्षा घटाने के बाद लालू परिवार ने सीधे सुरक्षाकर्मियों को हटाने का फैसला लिया था.

पहले ऐसी होती थी सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, पहले जब लालू प्रसाद कहीं भी जाते थे तो उनके पास स्पेशल सुरक्षाकर्मी रहते थे. बाहर निकलने के बाद उनके आस-पास सुरक्षाकर्मियों का घेरा, एस्कॉर्ट गाड़ियां समेत अन्य सुरक्षा रहती थी. लेकिन आज जब लालू प्रसाद राबड़ी आवास से बाहर निकले तो सभी सुरक्षाकर्मी गायब थे.

लालू परिवार ने लौटा दी थी सुरक्षा

बिहार की सियासत में इन दिनों लालू परिवार की सुरक्षा घटाने का मामला गरमाया हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सबसे पहले अपने सुरक्षाकर्मियों को हटाया था. राबड़ी आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को राबड़ी देवी ने हटा दिया था. इसके बाद लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद मीसा भारती ने भी सुरक्षा वापस करने की बात कही थी.

तेजस्वी-मीसा ने क्या कहा था?

मीसा भारती ने साफ कहा था, लालू प्रसाद को सुरक्षा की जरूरत नहीं है. लालू प्रसाद बिहार की जनता के दिल में बसते हैं और बिहार की जनता ही उनकी सुरक्षा करेगी. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा था, मुझे कोई सुरक्षा की जरुरत नहीं है. हमारे लिए सुरक्षा और आवास मुद्दा नहीं है. इस तरह से आज लालू प्रसाद बिना सुरक्षा के ही बाहर निकलते हुए दिखाई दिए.

Also Read: बिहार में 11 से 17 जून तक चलेगा राजस्व महाअभियान, 46 लाख आवेदनों की होगी स्कैनिंग और अपलोडिंग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन