बिहार में 11 से 17 जून तक चलेगा राजस्व महाअभियान, 46 लाख आवेदनों की होगी स्कैनिंग और अपलोडिंग

Published by : Preeti Dayal Updated At : 10 Jun 2026 1:29 PM

विज्ञापन

डॉ. दिलीप जायसवाल, मंत्री

Bihar Revenue Department: बिहार में 11 से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा. इस दौरान 46 लाख पेंडिंग आवेदनों की स्कैनिंग और पोर्टल पर अपलोडिंग की जाएगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने यह जानकारी दी.

विज्ञापन

पटना से मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Revenue Department:
राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राजस्व दस्तावेजों में सुधार के लिए 46 लाख पेंडिंग आवेदनों के समाधान के लिए 11 से 17 जून तक सभी अंचलों में विशेष अभियान चलाया जायेगा. वहां रविवार को भी काम होगा. इसके तहत राजस्व महाअभियान में प्राप्त सभी आवेदनों की स्कैनिंग और पोर्टल पर अपलोडिंग अभियान मोड में होगा.

खासकर रैयतों से जुड़े भूमि अभिलेखों के सुधार, उत्तराधिकार, नामांतरण और बंटवारा आधारित नामांतरण के मामलों को जल्द करने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है. विशेष शिविर के दौरान प्राप्त लक्ष्यों को पूरा कराना संबंधित अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी. कार्यों की नियमित निगरानी विभागीय स्तर पर की जाएगी और प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने और क्या कहा?

पुराना सचिवालय स्थित मुख्य सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महाअभियान चलाया था. इस दौरान राज्य के सभी हलकों में शिविर लगाकर आम रैयतों से डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार आधारित नामांतरण और बंटवारा आधारित नामांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे. अभियान के दौरान कुल 46 लाख आवेदन प्राप्त हुए.

31 मार्च 2026 तक था लक्ष्य, लेकिन अब तक अधूरा

अभियान के अगले फेज में इन सभी आवेदनों की स्कैनिंग, संबंधित पोर्टलों पर अपलोडिंग के बाद अभियान चलाकर समय पर समाधान की कार्रवाई की जानी थी. विभाग की ओर से इसके लिए समय-समय पर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. 31 मार्च 2026 तक सभी आवेदनों के निष्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके बावजूद कई जिलों में कार्य को गति नहीं मिल पाई.

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार महाअभियान में मिले आवेदनों में से अब तक 81.91 प्रतिशत आवेदनों की स्कैनिंग की जा सकी है. मात्र 26.43 प्रतिशत आवेदन ही संबंधित पोर्टलों पर अपलोड किए गए हैं. मंत्री ने इस स्थिति को गंभीर और चिंताजनक बताते हुए कहा कि लाखों रैयतों के आवेदन लंबित रहना स्वीकार्य नहीं है.

आवेदनों की होगी शत-प्रतिशत स्कैनिंग

डॉ. दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि विशेष शिविर के दौरान महाअभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों की शत-प्रतिशत स्कैनिंग सुनिश्चित की जाएगी. साथ ही सभी आवेदनों को संबंधित पोर्टलों पर शत-प्रतिशत अपलोड किया जाएगा. इसके बाद तीसरे फेज में आवेदनों का समाधान किया जायेगा.

इसमें राज्य के अधिकांश जिलों में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण अमीनों की सेवाएं भी ली जाएंगी. शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय, जहानाबाद और अरवल को छोड़कर शेष जिलों के विशेष सर्वेक्षण अमीनों को स्कैनिंग, अपलोडिंग और निष्पादन कार्य में लगाया जाएगा. इन पांच जिलों में सर्वे का काम 15 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है.

Also Read: बिहार में व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ेंगे शिक्षक, शिक्षा विभाग ने इस वजह से लाई नई व्यवस्था

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन