Giridih News :शिविर में सौ यूनिट रक्त संग्रह

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रालि में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सौ यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विज्ञापन

श्री लंगटा बाबा स्टील्स प्रालि में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आयोजन डायरेक्टर अभिषेक कुमार का जन्मदिन पर हुआ. इसमें डायरेक्टर श्री कुमार ने खुद रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की. इसके बाद कंपनी के सौ कर्मचारियों रक्तदान कर फैक्ट्री के डायरेक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. श्री कुमार ने कहा कि शिविर में रक्तदाताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास अब कॉरपोरेट स्तर पर भी मजबूत हो रहा है. रक्तदान महादान है. यह एक ऐसा उपहार है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है. हम सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए.इससे कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि शरीर और भी स्वस्थ रहता है. थैलीसीमिया जैसे गंभीर रोग से जूझ रहे मरीजों को हर महीने बड़ी मात्रा में खून की आवश्यकता होती है. ऐसे मरीजों की मदद के उद्देश्य से उन्होंने अपने जन्मदिन के दिन यह पहल की है. मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह कर स्थानीय ब्लड बैंक को सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola