Giridih News :देवरी प्रखंड में हिंदू परिवार मना रहे मुहर्रम

Giridih News :देवरी प्रखंड के कई गांव के हिंदू परिवार मुहर्रम मना रहे हैं. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. सभी नियमों का पालन करते हुए हिंदू परिवार के सदस्य इस पर्व को मनाते हैं. प्रखंड के चतरो, चितरोकुरहा, घसकरीडीह, गोरटोली, किसगो और हथगड़ गांव में सामाजिक सद्भाव के साथ हिंदू परिवार मुहर्रम मनाते हैं.
देवरी प्रखंड के कई गांव के हिंदू परिवार मुहर्रम मना रहे हैं. यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है. सभी नियमों का पालन करते हुए हिंदू परिवार के सदस्य इस पर्व को मनाते हैं. प्रखंड के चतरो, चितरोकुरहा, घसकरीडीह, गोरटोली, किसगो और हथगड़ गांव में सामाजिक सद्भाव के साथ हिंदू परिवार मुहर्रम मनाते हैं. प्रखंड के चतरो में ललन साव के नेतृत्व में मुहर्रम मनाया जा रहा है. मुजाबीर मो सलीम व खलीफा मो मुस्तकीम सभी रस्म पूरा करवा रहे हैं. यहां पर कई दशक से हिंदू समुदाय के द्वारा मुहर्रम मनाया जाता है. जानकारी के मुताबिक पूर्व में यहां पर मुस्लिम परिवार के द्वारा मुहर्रम मनाया जाता था, लेकिन जब मुस्लिम परिवार गांव को छोड़ कर दूसरी जगहों पर जाने लगे, तब एक मुस्लिम परिवार के सदस्य रहे झुलवा कलवारणी के आग्रह पर हिंदू परिवार के सदस्यों ने मुहर्रम पर्व मनाने की शुरुआत की, जो कि अब तक जारी है. मुहर्रम पर्व में पूरे गांव के लोग भाग लेते हैं. मुहर्रम के नौंवी के दिन गांव के लोग इमामबाड़ा के पास पहुंचकर फातिहा करवाते व सिरनी चढ़ाते हैं.
हथगढ़ गांव में भी लोग निभा रहे परंपरा हथगढ़ गांव में भी हिंदू मुहर्रम मना रहे हैं. यहां के सोना साव, भुना साव, प्रेम साव, महेंद्र साव के परिवार के सदस्य वर्षों से मुहर्रम मना रहे हैं. यह परंपरा यहां लगभग डेढ़ सौ वर्ष निभायी जा रही है. पूर्व में इसी गांव के खेमचंद साव, चितो साव और बुधन साव का परिवार को संकट से उबारने की दुआ कबूल होने पर मुहर्रम मनाना शुरू किया था, जो आज तक अनवरत रूप से जारी है. इधर, चितरोकुरहा में वर्षो पूर्व से मुहर्रम मनाया जा रहा है. गांव के लेखराज साव, राजेंद्र साव, मोहन साव, सुरेंद्र साव, महेंद्र साव आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. मुबाजीर लट्टू मिंया के द्वारा रस्म पूरा करवाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




