Giridih News :मुखिया व स्वर्ण कारोबारी के बीच मारपीट मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :दुर्गापूजा के मेला के दौरान दो पक्षों के बीच कदमाटोल में हुए मामूली विवाद के बाद पंचायत के नाम पर भड़के विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. इसके कारण घटना के दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है.

विज्ञापन

दुर्गापूजा के मेला के दौरान दो पक्षों के बीच कदमाटोल में हुए मामूली विवाद के बाद पंचायत के नाम पर भड़के विवाद में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. पंचायत में एक पक्ष के नहीं पहुंचने के बाद भड़के मामले में मुखिया राजकुमार सिंह और स्वर्ण कारोबारी रोहित पोद्दार के समर्थकों के बीच हुए खूनी संघर्ष मामले में घटना के दो दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. स्वर्ण कारोबारी रोहित पोद्दार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. इधर, दूसरे पक्ष के घायल मुखिया राजकुमार सिंह धनबाद में इलाजरत है. उक्त पक्ष की ओर से फर्दबयान या आवेदन नहीं मिलने से पुलिस पसोपेश में है. घटना के बाद डाकबंगला में तनाव है. घायल कारोबारी के परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस से गुहार लगा रहे हैं. पुलिस की घायल मुखिया की स्थिति पर नजर बनी हुई है. केस दर्ज नहीं होने से पुलिस आगे की कार्रवाई भी नहीं कर पा रही है. इधर, राजनीतिक दबाव के आगे पुलिस भी फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola