Giridih News :हेमंत सरकार कमजोर लोगों की जमीन हड़प रही है: विधायक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड में दिशाहीन सरकार के संचालक हेमंत सोरेन प्रदेश में कमजोर किसान व आम लोगों की जमीन हडपने में लगे हैं. उक्त बातें गुरुवार को जमुआ में प्रदेश भाजपा के बैनर तले आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कही.

विज्ञापन

विधायक डॉ मंजू कुमारी ने कहा कि झारखंड के हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है. यही वजह है कि ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी बेलगाम हो चुके हैं. कहा कि झारखंड की धरती हमेशा से संघर्ष और बलिदान की प्रतीक रही है. आज फिर समय आ गया है जब हमें अपनी अस्मिता और अधिकार की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी. कहा कि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग और नगड़ी के आदिवासी रैयतों की जमीन छीनने की साजिश के खिलाफ भाजपा आंदोलन कर रही है.

ये थे उपस्थित

धरना – प्रदर्शन की अध्यक्षता जमुआ मंडल संयोजक सुमन कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद राय ने किया. मौके पर जिला महामंत्री महेन्द्र वर्मा, कामेश्वर पासवान, प्रदीप सिंह, गंगाधर प्रसाद, सुधीर वर्मा, परमेश्वर यादव, अनंत साव, गोपाल कृष्ण पांडेय, सुधीर राय, राहुल सिंह, बिनय राय, उषा देवी, पिंकी कुमारी, रामानंद कुशवाहा, दशरथ वर्मा, विवेक आनंद, अशोक सिंह, सदानंद प्रसाद साहू, नरेश यादव, संदीप वर्मा, दयानंद प्रसाद राय, राजेन्द्र मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola