ePaper

Giridh News :गुजरात पुलिस ने फरार आरोपित को भरकट्टा से किया गिरफ्तार

Updated at : 22 Dec 2025 11:18 PM (IST)
विज्ञापन
Giridh News :गुजरात पुलिस ने फरार आरोपित को भरकट्टा से किया गिरफ्तार

Giridh News :गुजरात पुलिस ने भरकट्टा ओपी प्रभारी के सहयोग से फरार आरोपित पडरमनियां निवासी सरजू मंडल उर्फ सुरजू मंडल को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

गुजरात पुलिस ने भरकट्टा ओपी प्रभारी के सहयोग से फरार आरोपित पडरमनियां निवासी सरजू मंडल उर्फ सुरजू मंडल को गिरफ्तार कर लिया. भरकट्टा ओपी में कागजी प्रक्रिया के बाद गुजरात से आये प्रदीप तिवारी व अजय सिंह उसे अपने साथ ले गये. सरजू पर तीन लाख रुपये लेकर फरार होने की प्राथमिकी गुजरात के सलबतपुर थाना में वर्ष 2013 में दर्ज हुई थी. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. गुजरात से आये पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपित गुजरात की एक कंपनी में काम करता था. उसने कंपनी के मालिक को अपने विश्वास में ले लिया और तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गया. वह अपने घर पडरमनियां में छिपकर रह रहा था. पुलिस को जांच के दौरान उसके संबंध में जानकारी मिली. इसके बाद वह भरकट्टा ओपी प्रभारी के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह के समक्ष उसे प्रस्तुत किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर गुजरात पुलिस उसे अपने साथ गुजरात ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola