GIRIDIH NEWS: जिप सदस्य ने सीएम को लिखा पत्र

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिप सदस्य ने कहा कि डुमरी प्रखंड मे बीते कई माह से विकास कार्यों की गति बिल्कुल ही धीमी है. आम जनता ब्लॉक से अनुमंडल तक का चक्कर लगाते हैं, परंतु अधिकारियों की अनुपस्थिति व कर्मियों की कमी के कारण उनके काम नहीं होते हैं.

विज्ञापन

डुमरी की जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर डुमरी में एसडीएम, बीडीओ सहित सात दर्जन से से अधिक पद प्रभार पर चलने से विकास की गति धीमी होने की बात कही है. जिप सदस्य ने कहा कि डुमरी प्रखंड मे बीते कई माह से विकास कार्यों की गति बिल्कुल ही धीमी है. आम जनता ब्लॉक से अनुमंडल तक का चक्कर लगाते हैं, परंतु अधिकारियों की अनुपस्थिति व कर्मियों की कमी के कारण उनके काम नहीं होते हैं. जिप सदस्य ने इस बात का कारण डुमरी में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कुल 85 पद प्रभार पर चलना बताया है. कहा कि डुमरी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी,प्रखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी, विधुत विभाग कनीय अभियंता,प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड सहायक गोदाम प्रबंधक, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक, प्रखंड प्रधान सहायक, अंचल निरीक्षक, प्रखंड कनीय लिपिक के 7 पद सहित प्रखंड के 37 पंचायतों में 25 जनसेवक एवं 13 पंचायत सेवक प्रभार में हैं. वहीं डुमरी अंचल के 37 पंचायतों के 12 हल्के में मात्र 7 कर्मचारी हैं, जिसमें 30 कर्मचारियों का पद प्रभार पर चल रहा है. उन्होंने कहा कि जिस प्रखंड में बड़े से लेकर छोटे तक के इतने सरकारी पद प्रभार पर चल रहे हों, उस प्रखंड व अंचल का कार्य कितनी तेज़ी से चलेगा, यह सोचने का विषय है. निश्चित तौर पर इतने सरकारी पद रिक्त अर्थात प्रभार पर चलने के कारण विकास की गति बिल्कुल ही धीमी हो गई है. उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तथा उपायुक्त को सूचना देकर प्रभार में चल रहे सरकारी पदों को स्थाई रूप से नियमानुसार पूर्ण करने का अनुरोध किया है, ताकि प्रखंड के विकास की गति में तेजी आ सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola