Giridih News: ट्रेन से कट कर युवक की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. ट्रेक पर शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.

विज्ञापन

कोडरमा रेल खंड के धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह कस्तूरबा विद्यालय से महज 200 मीटर दूर ट्रेन से कट जाने से दरियाडीह निवासी प्रकाश दास (47) पिता स्व धानो रविदास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. हालांकि लोगों को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह हुई. मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. ट्रेक पर शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जा में लेकर थाना ले गयी और फिर पोस्टर्माटम के लिये गिरीडीह भेज दिया. घटना के संबंध में मृतक के दामाद दिनेश दास ने बताया कि वे अपना ससुराल गोरहंद के लिए कह कर बुधवार शाम आठ बजे घर से निकले थे. गुरुवार सुबह उनका शव रेलवे ट्रेक पर मिला है. प्रकाश अपने पीछे पत्नी कांति देवी के साथ दो बेटों को छोड़ गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola