Giridih News: महिला ने पंसस पर लगाया छेड़खानी का आरोप, पुलिस को दिया आवेदन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Dec 2024 11:32 PM
Giridih News: आरोपी पंसस दिलीप रजक ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. कहा कि वे झगड़ा छुड़ाने गये थे. छेड़खानी नहीं की है. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
बगोदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने चौधरीबाद के पंसस दिलीप रजक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए बगोदर थाना में एक आवेदन दिया है. महिला ने कहा कि उनकी सास के साथ अपने निजी घरेलू मामले को लेकर कहासुनी हो रही थी. इसी बीच दिलीप रजक द्वारा मेरे आपसी सास-पतोहू के झगड़े को सुलझाने के बहाने पीछे से मेरा दोनों हाथ पकड़ लिया. इसके अलावा कई जगहों पर बैड टच किया. विरोध करने पर और भी बदतमीजी करने लगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










