Giridih News: छत का दरवाजा तोड़ घर में चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2024 11:40 PM

विज्ञापन

Giridih News: पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह होलीक्रॉस स्कूल के पास रहने वाले निवासी कामदेव पांडेय का पुत्र जयंती पांडेय के घर में शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. जयंती ने इसकी शिकायत पचंबा थाना में की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे. शनिवार की सुबह छह बजे उठे, तो देखा कि घर के छत का दरवाजा टूटा हुआ था. जांच करने पर पानी का मोटर, गैस सिलिंडर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक के सामान गायब मिले.

विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह लोगों ने संयुक्त रूप से पचंबा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर आवेदन दिया है. जरीडीह मुहल्ला के पंकज पंडित, राजा पंडित, प्रमोद पंडित, मो सबीर, मो मुमताज, बसंत पंडित, विनोद पंडित, शिवरतन पंडित, दिनेश पंडित, राधिका पंडित, लटिला देवी आदि ने कहा कि पिछले चार-पांच माह से चोरी से लोग परेशान हैं. मुहल्ले से पांच-छह मोटर, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर, बैटरी, चापाकल, टोटो की बैट्री, गैस सिलिंडर, दो-तीन कूलर समेत कई सामनों की चोरी अलग अलग घरों से हो चुकी है. पूरे मुहल्ले में ना तो बिजली व सोलर लाइट नहीं है. चोर अंधेरे का फायदा उठा रहे हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola