Giridih News: किसान जनता पार्टी ने शहर में किया प्रदर्शन

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 19 Mar 2025 12:58 AM

विज्ञापन

Giridih News: किसान जनता पार्टी ने मंगलवार को गांडेय, जमुआ और बगोदर अंचल की तरह तिसरी, गिरिडीह व बेंगाबाद अंचल से रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को आठवीं बार गिरिडीह के झंडा मैदान में धरना दिया और शहर में प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि इन अंचलों में बिना धूस दिये प्रति नहीं मिल पाती. उच्च न्यायालय और अपर समाहर्ता के निर्देश पर बेंगाबाद, गिरिडीह, तिसरी, जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल ने आवेदन और शुल्क तो जमा ले लिया, पर बिना घूस का रजिस्टर टू जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल से ही मिल रहा है. घूस नहीं मिलने के वजह से तिसरी, गिरिडीह और बेंगाबाद अंचल के अंचल अधिकारी अब तक रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं दिए हैं. जबकि झारखंड उच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के अंदर ही रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया था. कहा कि 20 मार्च को तिसरी में सड़क पर उतरकर अपनी गिरफ्तारी देगें. मंगलवार को प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन में विजय कुमार, दासो मुर्मू, कुदरत अली, नीलम कुमारी, नबी अंसारी, जोगेश्वर ठाकुर, छत्रधारी सिंह, मालती देवी, घनश्याम पंडित, सुकुल नारायण देव, अरुण सिंह, मेरूलाल मरांडी, धनेश्वर मरांडी, मुन्ना टुडू, धनेश्वर तुरी, बसिया टुडू, टिपण ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, जहांगीर अंसारी, मनवेल हंसदा, सबीना हेंब्रम, रामजीत मुर्मू, बाबू हंसदा, बासुदेव मरांडी आदि मौजूद थे. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष बास्के ने की, जबकि संचालन महासचिव भागीरथ राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola