Giridih News: दो बाइक सवारों को कुचलने वाला बोलेरो वाहन जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 11:01 PM
Giridih News: घोड़थंभा ओपी क्षेत्र अंबाटांड़ के पास रविवार को एक एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारक बोलेरो को जब्त कर लिया है.
घोड़थंभा ओपी क्षेत्र अंबाटांड़ के पास रविवार को एक एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारक बोलेरो को जब्त कर लिया है. मामले में ओपी क्षेत्र के लतबेद निवासी सादिक मियां पिता रमजान मियां ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि रविवार को बोलेरो गाड़ी संख्या जेएच 12 ए 7373 को गावां थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी चालक सह मालिक नरेश तुरी पिता राजो तुरी ने उसके 40 वर्षीय बेटे मुसर्रफ अंसारी को कुचल दिया. इससे मौके पर ही मुसर्रफ ने दम तोड़ दिया. इसके बाद भागने के दौरान सामने से आ रहे दोपहिया वाहन में नवदंपती को भी कुचलते हुए फरार हो गया. इसमें गावां थाना क्षेत्र के मुरहा (जमडार) निवासी 23 वर्षीय खिरोधर राय की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि उसकी पत्नी मधु देवी दूर जाकर गिरी. उसको गंभीर चोटें आई हैं. कहा कि घटना के बाद चालक सहित गाड़ी फरार हो गया था. जबकि मामले में प्रभारी ओपी प्रभारी आरएस तिवारी ने बताया कि आवेदन मिला है. कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी. इसके बाद बीते रविवार के देर रात में ही गाड़ी को गावां थाना क्षेत्र के बिसनीटीकर गांव के जंगल से बरामद कर लिया गया है. कहा कि मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है और अगरेत्तर कारवाई जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










