Giridih News :डुमरी या पीरटांड़ में करायें रिम्स टू का निर्माण

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डुमरी की जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पत्र लिखकर गिरिडीह के डुमरी, पीरटांड़ प्रखंड में रिम्स-टू की स्थापना करने की मांग की है. कहा है कि गिरिडीह बड़ा जिला है, लेकिन यहां स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था नहीं है.

विज्ञापन

रांची में रिम्स टू को लेकर चल रहे विवाद पर जिप सदस्य ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहाडुमरी की जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नाम पत्र लिखकर गिरिडीह के डुमरी, पीरटांड़ प्रखंड में रिम्स-टू की स्थापना करने की मांग की है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रांची स्थित नगड़ी में रिम्स-2 के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं. पूर्व में दिशोम गुरु भी इसके विरोध कर चुके हैं. वहीं रांची में रिम्स पहले से है तथा देवघर में एम्स तो धनबाद में एसएनएमएमसीएच है. इसलिए गिरिडीह जिले के पीरटांड़, डुमरी में रिम्स-टू की स्थापना की जाये.

बड़ा जिला है गिरिडीह

जिला परिषद सुनीता कुमारी ने कहा है कि गिरिडीह जिला एक बड़ा जिला है. यहां लाखों की आबादी है तथा स्वास्थ्य के मामले में ये काफी पिछड़ा जिला है. यहां स्वास्थ्य व्यवस्था वैसी नहीं है जहां गरीब पिछड़ी लोग सरकारी सुविधा से अपने इलाज करा सकें. इस क्षेत्र के गरीबों को अपनी इलाज के लिए 150 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर रांची रिम्स जाना पड़ता है. कई ऐसे गरीब परिवार हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह रांची रिम्स भी नहीं जा पाते हैं और अपने इलाज कराने से वंचित रह जाते हैं. पीरटांड़ एवं डुमरी प्रखंड में सैकड़ों एकड़ बंजर भूमि है जहां खेती नहीं होती है और न ही इस क्षेत्र में कोई कल कारखाने हैं. यहां रिम्स-टू की स्थापना होने से इस क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ रोजगार भी मिलेगी. उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया है कि गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों की आवाज दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आंदोलन भूमि पीरटांड, डुमरी में रिम्स -2 का स्थापना कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जाए. उक्त मांग पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भी प्रेषित की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola