Giridih News :सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद व कन्या भारती का गठन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्रांतीय योजनानुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में शनिवार को बाल संसद व कन्या भारती का गठन किया गया.बाल संसद के अध्यक्ष किशन राज व कन्या भारती की अध्यक्ष चांदनी चुने गये.

विज्ञापन

प्रांतीय योजनानुसार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में शनिवार को बाल संसद व कन्या भारती का गठन किया गया. अध्यक्षता विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अर्जुन आर्य ने की. प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती माता व भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित किया. इसके बाद गठन की प्रक्रिया शुरू हुई. इसमें बाल संसद के अध्यक्ष किशन राज, उपाध्यक्ष शुभम मंडल, सचिव सचिन कुमार, सह सचिव कृष्ण प्रसाद कुशवाहा, सेनापति दीपेश कुमार, सह सेनापति नवीन कुमार, स्वच्छता प्रमुख सुमित कुमार, जल प्रमुख प्रदीप कुमार, शिक्षा प्रमुख ऋषभ कुमार, खोया-पाया प्रमुख विजय कुमार, बागवानी प्रमुख राजकुमार, कार्यक्रम प्रमुख अंकित कुमार, वंदना प्रमुख कुणाल कुमार बनाये गये.

चांदनी बनी कन्या भारती की अध्यक्ष

वहीं, कन्या भारती की अध्यक्ष चांदनी कुमारी, उपाध्यक्ष जीवन रानी, सचिव विद्या कुशवाहा, सह सचिव कविता कुमारी, सेनापति कल्पना कुमारी, सह सेनापति सृष्टि कुमारी, स्वच्छता प्रमुख रोशनी कुमारी, जल प्रमुख ममता कुमारी, समाचार दर्शन जय रानी कुमारी, पंचांग प्रमुख सोनम कुमारी, सुभाषित तथा अमृत वचन प्रमुख साक्षी कुमारी, कन्या भारती प्रमुख आचार्य रीना कुमारी बनायी गयी. प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल संसद छात्रों का लोकतांत्रिक शैक्षिक संगठन है. यह प्रधानाचार्य के संरक्षण में छात्रों के लिए छात्रों के द्वारा संचालित होता है. विद्या भारती विद्यालय में छात्र दैनिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर स्वतंत्रतापूर्वक, लेकिन अनुशासन के साथ भाग लेते हैं. छात्र गतिविधियों में रुचि पूर्वक भाग लेते हैं. इससे उनकी प्रतिभाओं का विकास होता है. कार्यक्रम में गीता वर्मा, दशरथ पासवान, रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, सरिता कुमारी, धीरज कुमार, खुशबू कुमारी, देवंती कुमारी, प्रकाश कुमार आदि थे. शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola