Giridih News :वन विभाग की छापेमारी, कोयला लदा ट्रक जब्त

Giridih News :वन विभाग ने सोमवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुहियाटीला स्थित तेतरिया जंगल में छापेमारी कर अवैध कोयले से लदा एक ट्रक जब्त किया. विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध कोयला लदा ट्रक खड़ा है. सूचना पर वन विभाग की टीम तेतरिया जंगल पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया.
वन विभाग ने सोमवार देर रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुहियाटीला स्थित तेतरिया जंगल में छापेमारी कर अवैध कोयले से लदा एक ट्रक जब्त किया. विभाग को सूचना मिली थी कि जंगल में अवैध कोयला लदा ट्रक खड़ा है. सूचना पर वन विभाग की टीम तेतरिया जंगल पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएफओ मनीष तिवारी कर रहे थे. मंगलवार सुबह से ही वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की. जब्त ट्रक को मोहनपुर कार्यालय ले जाया गया है. वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गिरिडीह में सतीघाट और उसके आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा है. बताया जाता है कि सतीघाट से कोयला निकालकर गुहियाटीला के तेतरिया जंगलों में डंप किया जाता है, और वहां से ट्रकों के जरिए बाहर के इलाकों में भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




