Giridih News :महिला की संदिग्ध मौत मामले में प्राथमिकी, चार गिरफ्तार
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 29 May 2026 9:56 PM
Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के कुर्वातरी में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता का शव मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजद आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
बता दें कि गुरुवार शाम घर के कमरे से नवविवाहिता आशियाना खातून पति सफजल अंसारी का शव कमरे में फंदे से संदिग्ध स्थिति में झूलता मिला था. बाद में विवाहिता का मायके सतगावां थाना क्षेत्र के दोनैया से लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हल्ला हंगामा किया था. मौके पर पहुंची गावां पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया था.
विवाहिता के पिता ने दिया आवेदन
मामले में विवाहिता के पिता सफीक अंसारी के बयान पर मृतका के पति मो सफजल, बानो खातून, अफजल अंसारी, मुस्कान खातून व अन्य लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार देने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति सफजल अंसारी, भैंसूर अफजल अंसारी, सास बानो खातून व गोतनी मुस्कान खातून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड (संख्या 52/26) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










