Giridih News :जमीन विवाद में मारपीट करने वालों पर प्राथमिकी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के सांख निवासी संजय विश्वकर्मा ने जमीन हड़पने के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है. एक अन्य घटना में चेरवा गांव में मारपीट में अरुण विश्वकर्मा घायल हो गया.

विज्ञापन

आवेदन में कहा गया है कि अपने निजी जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करवा रहा था. इसी क्रम में हरवे हथियार से लैस होकर सोनू यादव, रवींद्र यादव, जीतन महतो आदि कार्यस्थल पर पहुंचे और कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर दिया. हमला से वह लहूलुहान हो गया. हमला करने वालों ने जान से मारने का भी आरोप लगाया है.

चचेरे भाइयों पर मारपीट का आरोप

एक अन्य घटनाक्रम में चेरवा में निवासी अरुण विश्वकर्मा ने भी अपने चचेरे भाइयों पर भी मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि मदन विश्वकर्मा, बाबूलाल लोहार, इनरवा देवी आदि गुरुवार की रात दरवाजा पर आकर धक्का देने लगा. दरवाजा नहीं खोलने पर उक्त लोगों ने उसे तोड़ दिया और कुल्हाड़ी एवं अन्य हथियार से हमला कर दिया. हो-हल्ला सुनकर बीच बचाव करने के लिए कुछ लोग आये, तो सभी भाग गये. इंस्पेक्टर रोहित कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना कांड अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola