Giridih News :जांच अभियान में 68 वाहनों से वसूला गया 82 हजार जुर्माना
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 May 2026 10:52 PM
Giridih News :सड़क सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड टोल गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, बीमा, हेलमेट समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी. 68 वाहनों की जांच कर 82400 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
जारी रहेगा अभियान : डीटीओ
डीटीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात अपने पास रखें और नियमों का सख्ती से पालन करें. जांच के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरलोडिंग से बचने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने को लेकर भी जागरूक किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










