इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने स्कूल में चलाया पर्यावरण सुरक्षा अभियान

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से ज्ञानदीप स्कूल, पचंबा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच आई लव इनरव्हील प्रिंट वाले कपड़े का थैला वितरित किया गया. उन्हें ‘प्लास्टिक बैग हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ’ की शपथ भी दिलायी गयी.

विज्ञापन

स्कूल के बच्चों को दिलायी शपथ, पौधों को बांस की जाली से किया सुरक्षित

इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन की ओर से ज्ञानदीप स्कूल, पचंबा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों के बीच आई लव इनरव्हील प्रिंट वाले कपड़े का थैला वितरित किया गया. उन्हें ‘प्लास्टिक बैग हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ’ की शपथ भी दिलायी गयी. उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए वैकल्पिक उपायों को अपनाने पर जोर देना था. इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व में लगाये गये पौधों की सुरक्षा के लिए बांस की बनी जाली से लगायी गयी. इससे पौधों को पशुओं और बाहरी नुकसान से बचाया जा सकेगा. इस दौरान सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और समाज को हरियाली की दिशा में प्रेरित करने का संकल्प लिया. आयोजन में क्लब की पीडीसी पूनम सहाय, प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया, आइएसओ दीप्ति सिन्हा व सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा.

स्कूल में किया गया पौधरोपण

सियाटांड़ अवस्थित वेब इंटरनेशनल स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित कर पौधरोपण किया गया. सबसे पहले स्कूल प्रांगण में फलदार पौधे लगाये गये. उसके बाद साइकिल रैली निकाली गयी है. स्कूल डायरेक्टर कृष्णा सिंह के पिता बाजो सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली स्कूल प्रांगण से निकलकर रैली सियाटांड़ चौक, गोंदलीटांड़ चौक, चोरगत्ता, बिजयडीह, गरडीह, नवडीहा होते हुए नवडीहा ओपी पहुंची. वहां नवडीहा ओपी प्रभारी दीपक कुमार झा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. इसके पहले सियाटांड़ पंचायत सचिवालय में मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में विद्यालय के डायरेक्टर व बच्चों ने पौधे लगाये. कहा गया कि रैली निकालने का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों को पौधरोपण के प्रति जागरूक कर पर्यावरण को स्वच्छ रखना था. रैली में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, शिक्षक व अन्य शामिल हुए.

मध्य विद्यालय सरिया में लगाये गये पौधे

विद्यालय में पौधरोपण एक महत्वपूर्ण गतिविधि है, जो छात्रों को पर्यावरण के महत्व को समझने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मदद करती है. इसी के तहत मध्य विद्यालय सरिया (बालक) परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया. प्रधानाध्यापक भागवत दास ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों ने खुद के खर्चे से अपने नाम आम के विभिन्न किस्मों के एक-एक पौधे लगाये. इस कार्य में बच्चों का सहयोग लिया गया. कहा कि पौधारोपण से ना केवल विद्यालय परिसर हरा भरा रहेगा, बल्कि इससे छात्रों स्वस्थ और सुंदर वातावरण भी मिलेगा. इससे छात्रों को प्रकृति और पर्यावरण के बारे में सीखने का अवसर भी मिलता है. पौधरोपण के बाद प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्वयं अपने बाग-बगीचों में पौधा लगाने तथा उसकी सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया. आसपास में भी अपने स्तर से पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को कहा. मौके पर शिक्षिका किरण कुमारी, कुंती कुमारी, रजंती कुमारी, ममता मंडल तथा मीना कुमारी मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola