Giridih News :जमीन विवाद में बुज़ुर्ग पर तलवार से हमला, पैर कटकर हुआ अलग

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 11:38 PM

विज्ञापन

Giridih News :डुमरी थानांतर्गत अरवाटांड में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. हमले में रामकिशुन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. हमलावरों ने उनके बाएं पैर पर तलवार से वार किया, जिससे उनका पैर कटकर अलग हो गया.

विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार रामकिशुन यादव का अपने गोतिया के लोगों से लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है. इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच अदालत में केस भी लंबित है. बताया गया कि घटना के समय रामकिशुन यादव घर में अकेले थे. इसी दौरान उनके गोतिया पक्ष के चार-पांच लोग घर पहुंचे और अचानक तलवार से हमला कर दिया. जैसे ही बुज़ुर्ग ने बचाव की कोशिश की, हमलावर फरार हो गये. हमले की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गये और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

पंचायत के बाद भी नहीं निकला समाधान

ग्रामीणों का कहना है कि विवाद को लेकर कई बार पंचायती और समझौते की कोशिशें हुईं, पर कोई समाधान नहीं निकला. इस बाबत डुमरी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola