Giridih News :बोस पब्लिक स्कूल में दुर्गोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :टुंडी रोड स्थित बोस पब्लिक स्कूल में रविवार को दुर्गोत्सव का आयोजन किया गया. मौके पर दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दुर्गा, काली, शंकर, पार्वती सहित अनेक देवी-देवताओं का रूप धरकर सबका मन मोह लिया.

विज्ञापन

स्कूल में रूप सज्जा प्रतियोगिता के साथ-साथ क्विज का भी आयोजन किया गया. क्विज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया.

श्रेष्ठ प्रतिभागी किये गये सम्मानित

बतौर मुख्य अतिथि सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा शामिल हुए. दोनों अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया. इस दौरान एसडीपीओ ने बच्चों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बच्चे इस तरह से अपनी प्रतिभा से समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं. लोगों से निर्भीक होकर उत्सव का आनंद लेने की अपील की तथा हर पल जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस को तत्पर बताया. हर जगह कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं प्रेस क्लब गिरिडीह के अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने भी बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का भारतीय संस्कृति से भी गहरा जुड़ाव होता है. मौके पर स्कूल के निदेशक आशुतोष तिवारी, अन्वी, सोनाली, राजश्री, रूपाली, मंजीत, ख़ुशी, मोनी, सृष्टि और सान्वी शामिल थी, वहीं मंच का संचालन आयुषी सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola