ePaper

दोंदलो-वनपुरा सड़क का होगा कायाकल्प, किया गया सर्वे

Updated at : 26 Jun 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
दोंदलो-वनपुरा सड़क का होगा कायाकल्प, किया गया सर्वे

बगोदर प्रखंड की बहुप्रतिक्षित दोंदलो भाया वनपुरा सड़क की स्थिति जल्द सुधरेगी. लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे थे. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया बढ़ी है.

विज्ञापन

बगोदर.

बगोदर प्रखंड की बहुप्रतिक्षित दोंदलो भाया वनपुरा सड़क की स्थिति जल्द सुधरेगी. लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण सड़क बनाने की मांग कर रहे थे. बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह की पहल पर सड़क निर्माण की प्रक्रिया बढ़ी है. सड़क का सर्वे कर लिया गया है. सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कती हो रही है. सड़क के बनने से दोंदलो-वनपुरा होते हुए खंभरा गांव आपस में जुड़ जायेंगे. इससे लोगों को काफी सहूलियत होगी. मालूम रहे कि यह पीसीसी सड़क पांच वर्ष पूर्व बनी थी. इसके बाद इसकी मरम्मत नहीं हुई. करीब साढ़े तीन किमी सड़क बनने से दोंदलो मोड़, खारीटोंगरी, वनपुरा के ग्रामीणों के लिए खंभरा जाने में सुविधा मिलेगी. साथ ही खंभरा होते हुए जीटी रोड जाने के लिए पहुंच पथ भी हो जायेगी. सड़क निर्माण में हरदली नदी पर पुल व गार्डवाल भी बनेगा. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाली सड़क का विभाग ने सर्वे किया है. अब निविदा की प्रक्रिया होगी. सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने विधायक श्री सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया हैं. सर्वे के दौरान पवन महतो, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह, लखन महतो, सीताराम सिंह, विनोद महतो, मनोज सिंह, विभाग के कनीय अभियंता समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola