Giridih News :जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से छठ घाटों में पसरी है गंदगी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अभी तक छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू नहीं हो पायी है. इससे व्रती चिंतित हैं.

विज्ञापन

महापर्व को महज चार दिन शेष रह गये हैं, पर अभी तक विभिन्न क्षेत्रों में घाट निर्माण या साफ-सफाई नहीं होने से गंदगी की स्थिति विकट हाे गयी है. इस उदासीनता से श्रद्धालु चिंतित हैं. जनप्रतिनिधियों की चुप्पी व प्रशासनिक उदासीनता से निराश व्रतियों ने कहा कि हालात यही रहा तो पवित्र संकल्प और रीति-रिवाजों का निर्वाह कठिन हो जायेगा.

इन स्थलों पर नहीं बने हैं घाट

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के अंतर्गत घोड़थंभा, डोरंडा, बलहरा, तारानाखो, गोरहंद, जटहा केंदुआ आदि के अधिकांश छठ घाटों पर इस बार कोई व्यवस्थित घाट नहीं बना है. इन क्षेत्रों में न तो घाटों की पक्की सतह बनायी गयी है, न ही जल-निकासी व सफाई की उचित व्यवस्था ही हो पायी है. हालांकि कई धार्मिक-सांस्कृतिक संगठन व स्थानीय स्वयं सेवक आगे आकर घाटों की मरम्मत और सफाई का काम हाथ में ले लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola