Giridih News :गावां में नम आंखों से मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने दी विदाई
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :गावां काली मंडा व माल्डा दुर्गा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ रविवार को प्रतिमा विसर्जित की गयी. विजयादशमी व एकादशी के अवसर मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
रविवार को नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया. पूरे गावां बाजार में भक्तिमय माहौल रहा. महिलाओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को सिंदूर अर्पित कर आपस में सिंदूर खेला किया. विभिन्न पूजा पंडालों से श्रद्धालु जुलूस के रूप में प्रतिमाओं को नदी और तालाबों तक ले गये और विसर्जित किया. इस दौरान जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










