Giridih News :नगर निकाय चुनाव में सभी बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती जरूरी : बाबूलाल

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 10:25 PM

विज्ञापन

Giridih News :पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में निष्पक्षता बनाये रखने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग केंद्र से पारा मिलिट्री फोर्स की मांग करे. इस चुनाव में प्रत्येक बूथों पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती जरूरी है.

विज्ञापन

उक्त बातें उन्होंने शुक्रवार को बरगंडा पावर हाउस स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बैलेट पेपर से चुनाव करवा रही है. इससे गड़बड़ी की आशंका है. उन्होंने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव को लेकर मंशा सरकार ठीक नहीं दिख रही है. पहले सरकार ने दल आधारित चुनाव नहीं कराया.

इवीएम से चुनाव नहीं होने पर गड़बड़ी की आशंका

श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा ने इवीएम के माध्यम से चुनाव कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय लिया है. इससे स्पष्ट होता है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया में ईमानदारी नहीं बरतने वाली है. उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर गड़बड़ी की संभावना बढ़ जाती है. भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव चाहती है और जनता के मतदान अधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है. मौके पर भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष रंजीत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, अशोक उपाध्याय, रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, मंडल अध्यक्ष खीरोधर दास, सुभाषचंद्र सिन्हा, नवीन सिन्हा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola