Giridih News :प्रजापति उत्थान सेवा समिति ने किया वनभोज सह मिलन समारोह

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:32 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रजापति (कुम्हार) उत्थान सेवा समिति ताराटांड़ ने रविवार को बराकर नदी तट पर वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की शुरुआत राज दक्ष की बनी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई.

विज्ञापन

ताराटांड़ क्षेत्र के समाज के बच्चों ने नाटक व नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया. झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने कहा कि अपनी बुनियाद को मजबूत करने की जरूरत है. अपने-अपने बच्चों को निश्चित रूप से शिक्षित करें, तभी हम सोच को साकार कर सकते हैं. कहा कि पूर्व में माटी कला बोर्ड का गठन हुआ था, लेकिन मौजूदा सरकार ने बोर्ड का पुनर्गठन नहीं किया है. इसके लिए सरकार को बाध्य करने की जरूरत है. उन्होंने संगठन विस्तार पर भी अपने विचार रखे.

संगठन का गांव तक विस्तार जरूरी

इधर, कुम्हार समाज के जिलाध्यक्ष दीपक पंडित ने कहा कि जाति समाज को एकता दिखाना होगा. हमारे समाज को हर क्षेत्र के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की जरूरत है, तभी हम हर क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूती के साथ बना सकते हैं. कहा कि जिले की सभी पंचायतों व गांवों में संगठन विस्तार करने की जरूरत है. हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की जरूरत है. संचालन कर रहे युगल किशोर पंडित ने लोगों का गीत के माध्यम से मनोरंजन किया. मौके दक्षणेश्वर पंडित, प्रकाश पंडित, राजेश पंडित, रोहन पंडित, युगल किशोर पंडित, जागेश्वर पंडित, बोधी पंडित, दशरथ पंडित, जीतन पंडित, भोला पंडित, ओमप्रकाश पंडित, तुलसी पंडित, ध्रुवदेव पंडित, छोटी, नंदकिशोर, उज्ज्वल, सुधीर, आनंद, इन्द्रजीत, पप्पू, लक्ष्मण समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola