Giridih News :डीसी ने की तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शुरुआत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :समाहरणालय परिसर से गुरुवार को डीसी रामनिवास यादव ने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 की शुरुआत की. उन्होंने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता वाहन को रवाना किया.

विज्ञापन

डीसी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने की शपथ दिलायी और हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने की सलाह दी, ताकि अभियान के माध्यम से युवाओं को तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें इस लत से दूर किया जा सके. डीसी ने कहा कि तंबाकू के दुष्प्रभावों से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को रवाना किया गया है.

जिले में नौ अक्तूबर से सात दिसंबर तक चलेगा अभियान

यह अभियान पूर्व में चलाये गये तंबाकू मुक्त युवा अभियान का तीसरा चरण है, जो नयी रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना है. कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तंबाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जायेगा. मौके पर डीडीसी स्मृता कुमारी, एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola