Giridih News :जनता दरबार में डीसी सुनीं समस्याएं

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न जगहों से व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे.

विज्ञापन

डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया. इसमें जिले के विभिन्न जगहों से व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं के निराकरण के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे. डीसी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया. इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू अर्जन, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन मिले. अधिकारियों को जल्द आवेदन के निष्पादन का निर्देश दिया गया. जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है. डीसी ने बताया कि मंगलवार व शुक्रवार के अलावा भी आमलोग अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं, संबंधित विभाग को आवेदन दें. तत्काल समस्या का समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola