GIRIDIH NEWS: जनता दरबार में डीसी ने सुनी लोगों की फरियाद

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

. जनता दरबार में आये लोगों की डीसी ने समस्याएं सुनीं तथा आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए अविलंब यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये.

विज्ञापन

डीसी रामनिवास यादव ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में आये लोगों की डीसी ने समस्याएं सुनीं तथा आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए अविलंब यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिये. मौके पर कई समस्याएं ऑन स्पॉट भी निष्पादित की गयीं. मौके पर मुख्य रूप से भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य विभाग, पेंशन, राशन, भू-अर्जन, पेयजल आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन आये. डीसी ने बताया कि मंगलवार एवं शुक्रवार के अलावा भी आम लोग अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय आ सकते हैं. संबंधित विभाग को अपना आवेदन दे सकते हैं. उनके आवेदन का त्वरित निराकरण किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola