Giridih News :संगीतमय आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :भंडारीडीह के ताराटांड़ स्थित श्री श्री आदि शक्ति दुर्गा मंडप में शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर संगीतमय आरती से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. संध्या आरती में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

भजन गायक युगल किशोर पंडित के नेतृत्व में उनकी टीम भक्तिमय संगीतमय आरती कर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है. आनंद, रामजी व सुरेंद्र उनका साथ दे रहे हैं. इस क्षेत्र के बुचादह, मोहलीडीह, चिहुंटिया, ताराटांड़, सोनबाद, भंडारीडीह, नउयाडीहा, झितरी समेत अन्य गांवों के हजारों श्रद्धालु भक्त संध्या आरती में पहुंच रहे हैं.

युवा करते हैं नाटक का मंचन

बता दें कि प्रतिवर्ष नवरात्र के अवसर पर यहां नौ दिनों तक संगीतमय आरती होती है. भक्ति जागरण से लेकर विभिन्न गांवों द्वारा नाटक का मंचन किया जाता है. इसे देखने के लिए विभिन्न गांवों के लोग पहुंच रहे हैं. दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद राम ने बताया कि यहां पर प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola