Giridih News :कांग्रेसियों ने कार्यक्रम कर विभूतियों को याद किया
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 31 Oct 2025 11:50 PM
Giridih News :जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. मौके पर लोगों ने एकता-अखंडता के लिए लौहपुरुष व कुशल नेतृत्व के लिए इंदिरा गांधी की सराहना की.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद लगभग छह सौ रियासतों का भारत में विलय कर आज भारत को वर्तमान स्वरूप में खड़ा करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी और देश के प्रथम गृह मंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर पूरा राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है. यह राष्ट्र उनका ऋणी रहेगा. साथ ही साथ आज देश की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. स्व. इंदिरा गांधी ने पूरी दुनियां के सामने भारत को एक मजबूत देश के रूप में खड़ा किया. जब दुनियां दो ध्रुवों में बटी थी उस वक्त भारत देश को निरपेक्ष रखते हुए दुनियां के अधिकांश देशों को लेकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन खड़ा किया. पाकिस्तान को बांटकर दुनियां के नक्शे पर एक नए देश का निर्माण कराया और आज भी जितना बड़ा सैन्य समर्पण पाकिस्तान की सेना ने भारत के सामने किया उसकी दूसरी मिसाल कहीं दुनिया में नहीं मिलती. विपक्षी नेताओं ने भी जिन्हें साक्षात दुर्गा कहा ऐसी शेरनी को आज पूरा कृतज्ञ राष्ट्र श्रद्धा भाव से नमन कर रहा है. मौके पर उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने कहा कि आज दोनों महान शख्सियत को याद करने का दिन है, जिन्होंने इस राष्ट्र की मजबूती के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. यह राष्ट्र और हम सब सदा उनके ऋणी रहेंगे.
ये थे उपस्थित
मौके पर मुख्य रूप से अशोक विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा, मदनलाल विश्वकर्मा, पंकज कुमार सागर, इरफान अली, गुलाम मुस्तफा, साबिर अहमद खान, परेश नाथ मित्रा, अमित कुमार सिन्हा, मनोज कुमार राय, अनिमेष देव, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद निजाम, मो. शमीम, कृष्ण सिंह, शहाबुद्दीन खान, सरफराज अंसारी, सोहेल, परमेश्वर मेहता, विनीत भास्कर, मोहम्मद टार्जन, पुरुषोत्तम चौधरी, सोनू खान, क्यमुल अंसारी आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










