Giridih News :समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करें काम : डीसी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने विशेष केंद्रीय सहायता, डीएमएफटी व अनटाइड फंड से संबंधित बैठक की. इस दौरान डीसी ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्याें के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली.

विज्ञापन

बैठक में डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूरा कराने का निर्देश दिया. करायें. डीसी ने अबतक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की. साथ ही डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण कराये, ताकि सारे कार्याें का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सके.

पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट व महिला शिक्षा जोर

इसके बाद डीसी ने अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा कर समयबद्ध तरीके से योजनाओं के क्रियान्वयन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. बैठक में डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों और पुल-पुलिया को लेकर प्राथमिकता के साथ कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ करें. इसके अलावा उन्होंने विशेष केंद्रीय सहायता और जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि डीएमएफटी मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ किया जायेगा. साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के कार्यों पारदर्शिता लाने तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास के लिए जितनी भी योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाये. खनिज प्रभावित क्षेत्र के लोगों को परिवेश के अनुसार योजनाओं का चयन करें, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को डीएमएफटी की राशि को प्राथमिकता के साथ खर्च करने का निर्देश दिया. पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर राशि खर्च की जाये. साथ ही योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से करे. बैठक में डीडीसी, जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1/2, कार्यपालक अभियंता ग्रामणी कार्य विभाग, योजना विभाग के अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola