ePaper

-गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा

Updated at : 23 Oct 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
-गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र में धूमधाम से मनी चित्रगुप्त पूजा

Giridih News :गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. कायस्थ महापरिवार के लोग शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूजा की.

विज्ञापन

23 गिरिडीह1- मौके पर मौजूद जीएम, पीओ व अन्य गिरिडीह. गिरिडीह कोयलांचल क्षेत्र के बनियाडीह ऑफिसर्स क्लब में धूमधाम के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गयी. कायस्थ महापरिवार के लोग शामिल होकर अपने आराध्य देव की पूजा की. पूजा के बाद हवन व आरती हुई. प्रसाद का वितरण किया गया. दोपहर में भैयारी का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए. पूजा के सफल आयोजन में संरक्षक डॉ परिमल सिन्हा, राजा गोपाल, सचिव विभूति भूषण, संजीव कुमार, सूरज सिन्हा, संजू सिन्हा, विशाल भूषण, दीपक सिन्हा, अंकित सहाय, महेश कुमार, अमन आनंद, आयुष, श्रेयांश, धर्मेंद्र सिन्हा, युवराज, निरुपम आदि सक्रिय रहे.

तिसरी में धूमधाम से मना चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज त्योहार

तिसरी प्रखंड में चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर गुरुवार को कायस्थ परिवार के लोगों ने अपने अपने घरों में चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की और मिठाइयां बांटी. वहीं, दूसरी ओर बहनों ने अपने भाई की कुशलता के लिए पूजा की और भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा. चित्रगुप्त पूजा में संजीत सिन्हा, आर्यन सिन्हा, तेजस सिन्हा, सक्षम सिन्हा, विकास सिन्हा, उदय शंकर प्रसाद, राजीव सिन्हा, मिथुन सिन्हा, पप्पू वर्मा, सचिन सिन्हा, अनिल सिन्हा, अर्जुन, करण सिन्हा, बबलू सिन्हा, राकेश सिन्हा, शशि किशोर प्रसाद, संजीव किशोर प्रसाद, पंकज सिन्हा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola