Giridih News :खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह जी का 359 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से संपन्न

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Jan 2026 10:25 PM

विज्ञापन

Giridih News :सिखों के 10वें गुरु खालसा पंथ के संस्थापक धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 359 वां प्रकाश पर्व स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारा में विशेष दीवान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गुरुद्वारा को आकर्षक रंग बिरंगे फूलों व रोशनी से सजाया गया था. इस दौरान रांची से आए रागी जत्था भाई भरपूर सिंह और उनकी टीम के द्वारा वह प्रगटियों मरद अंगमड़ा वरीआम इकेला, वाह वाह गोबिंद सिंघ आपे गुरु चेला, तुम हो सब राजन के राजा, आपे आप गरीब निवाजा जैसे कई शबद प्रस्तुत किए गए. उसे सुनकर सात संगत निहाल हो गयी. कीर्तन के माध्यम से संगतों को भाई भरपूर सिंह ने बताया कि मानव को अपने जीवन में सुख शांति पाने के लिए जात पात का त्याग करना चाहिए व सबों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करना चाहिए. गुरुद्वारा के प्रधान मुख्य सेवक डाॅ गुणवंत सिंह मोंगिया व सचिव सम्मी सलूजा ने बताया कि गुरुगोबिंद सिंह जी की जयंती को लेकर दो जनवरी को अखंड पाठ रखा गया था. जिसका समापन आज गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर हुआ.

पांच प्रभात फेरी निकाली गयी

29 दिसंबर से तीन जनवरी तक पांच प्रभात फेरियां निकाली गई. डाॅ मोंगिया ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह सिखों के दसवें धार्मिक गुरु थे. वे एक गुरु ही नहीं बल्कि एक महान दार्शनिक, प्रख्यात कवि, निडर, निर्भीक योद्धा, अनुभवी लेखक और संगीत के पारखी भी थे. लंगर की संपूर्ण सेवा मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वारा की गयी थी. गुरुद्वारा में मंत्री ने मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंत्री ने सबसे पहले गुरु पूरब की बधाई दी. कहा कि उनके गुरु के घर से शुरू से ही विशेष लगाव रहा है. वह आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं इसमें गुरु महाराज और ईश्वर की कृपा शामिल है. डॉ मोंगिया ने मंत्री को शाॅल देकर सम्मानित किया. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह को भी शाॅल देकर सम्मानित किया. मंत्री ने जल्द ही गुरुद्वारा के लिए एक जेनरेटर की सेवा देने की घोषणा की. मौके पर चरणजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह, सतविंदर सिंह सलूजा, देवेंदर सिंह, अजींदर सिंह चावला, पंजाबी मोहल्ला गुरुद्वारा के प्रधान भूपेंद्र सिंह, गुरु कृपा सेवा सोसाइटी के प्रधान कुशल सलूजा, सचिव प्रिंस सलूजा, राजेंद्र सिंह पप्पू, गुरूदीप सिंह बग्गा, कुशल सलूजा, कुंवरजीत सिंह, मंजीत सिंह, राजेंद्र सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह, गुरभेज सिंह कालरा सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola