Giridih News :सड़क पर पैदल चल रहे पति-पत्नी को चार पहिया ने मारा धक्का, महिला की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 30 May 2026 10:53 PM

विज्ञापन

Giridih News :भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चिंतनखारी गांव के पास शुक्रवार की रात चार पहिया के धक्का मारने से एक महिला की मौत हो गयी. वहीं, साथ चल रहा पति बाल-बाल बच गया.

विज्ञापन

मृतका की पहचान जमुनियाटांड़ निवासी जीवलाल साव की पत्नी रानी देवी (28) के रूप में हुई है. मृतका के पति जीवलाल साव ने बताया कि पत्नी रानी देवी को बिरनी थाना क्षेत्र के बिराजपुर गये थे. इलाज करवाने के बाद वह पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के साथ वापस बाइक से घर लौट रहा था.

पेट्रोल खत्म होने पर बाइक लेकर पैदल जा रहे थे दोनों

इसी दौरान चिंतनखारी जंगल के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. पेट्रोल खत्म होने के कारण मैं और पत्नी पैदल चल रहे थे और साथ चल रहा युवक बाइक को धक्का देकर आगे ले जा रहा था. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक चार पहिया वाहन ने पत्नी को धक्का मार दिया. पत्नी सड़क पर गिर गयी. इसके बाद चालक उसकी सिर पर चक्का चढ़ाते हुए भाग गया. इसके कारण पत्नी की मौत हो गयी. जबकि, वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा. सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर ओपी ले गयी. शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया. मृतका तीन बच्चों की मां थी. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस अपने स्तर से कर रही जांच : थाना प्रभारी

भरकट्टा ओपी प्रभारी ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक आवेदन नहीं मिला है. पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगा. कहा कि वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola