बेंगाबाद में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, एक घायल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :06 May 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे बेंगाबाद से गिरिडीह रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया है.
विज्ञापन
बेंगाबाद
. जमीन संबंधी विवाद में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए उसे बेंगाबाद से गिरिडीह रेफर कर दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया है. इस संबंध में पीड़ित ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है.नींव की खुदाई के समय हुआ विवाद : घायल बेंगाबाद निवासी पवन कुमार ने कहा सोमवार की सुबह वह मकान बनाने के लिए नींव की खुदाई करवा रहा था. इसी दौरान गांव के ही मासूम कुमार और कृष कुमार दो भाई वहां आकर नींव खुदाई का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे. जब तक बात कुछ समझ में आती दोनों भाइयों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. राॅड के प्रहार से उसका सर फट गया. हो-हल्ला के बाद जब तक लोग वहां आये, तब तक दोनों भाई फरार हो गये. ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील :
इधर, आवेदन के आधार पर बेंगाबाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि इन दिनों बेंगाबाद में भू माफियों का हौसला चरम पर है. ये सरकारी जमीन का भी कब्जा करने से बाज नहीं आ रहे हैं. आये दिन गाली-गलौज व मारपीट की घटना सामान्य हो गयी है. प्रशासन की ओर से शीघ्र आवश्यक हस्तक्षेप नहीं हुआ तो स्थिति के विकट होने का अंदेशा बताया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




