Giridih News :कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर धुरैता मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गयी.

विज्ञापन

जमुआ-खोरीमहुआ मुख्य मार्ग पर धुरैता मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में लड़का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से उसे इलाज के लिए जमुआ ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गयी. संत जोसेफ स्कूल जमुआ में पढ़ने वाला छात्र विष्णु कुमार सिंह पिता अजीत सिंह अपने घर खांडीडीह से अपने चचेरे भाई सचिन सिंह के साथ बाइक से हॉस्टल जा रहा था. इसी क्रम में वह धुरैता मोड़ पर कार की चपेट में बाइक आ गयी. इसमें विष्णु घायल हो गया. दुर्घटना होने के बाद चालक कार लेकर खोरीमहुआ की भाग गया. बलैडीह हाट के पास ग्रामीणों ने कार को पकड़ लिया. मौके पर हीरोडीह थाना पुलिस पहुंची और कार को जब्त कर थाना ले गयी. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल विष्णु धुरैता के मुखिया प्रदीप सिंह का भतीजा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola