Giridih News :बगोदर पुलिस ने की वाहनों की जांच

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर पुलिस ने रविवार को वाहनों की जांच की. वहीं देवरी थाना पुलिस ने चतरो के बजरंग मोड़ पर एंटी क्राइम अभियान चलाया

विज्ञापन

बगोदर पुलिस ने रविवार को वाहनों की जांच की. इस दौरान बिना दो पहिया वाहन सवारों के हेलमेट, ट्रिपल लोड व कागजातों की जांच की गयी. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने लोगों से दो पहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने की अपील की. साथ ही तेज रफ्तार वाहन नहीं चलाने का निर्देश दिया है. नियम तोड़ने वालों को डांट-फटकार कर छोड़ दिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि भविष्य में पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. अभियान में पुअनि अनुशेक कुमार समेत पुलिस के जवान मौजूद थे.

इधर, देवरी में चला एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

देवरी थाना की पुलिस ने रविवार की रात थाना क्षेत्र के चतरो बजरंग मोड़ में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. एएसआई बुद्धदेव उरांव के नेतृत्व में चले वाहन जांच अभियान में दोपहिया चारपहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की जांच हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola