Giridih News :आरवाइए ने मशाल जुलूस निकाल मनाया राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाइए)ने बुधवार को गावां बाजार में रिमझिम बारिश में भी मशाल जुलूस निकालकर बेरोजगार दिवस मनाया. वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाये

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव एवं संचालन प्रखंड सचिव आनंदी यादव ने किया. इंनौस जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने हुए कहा कि मोदी सरकार की हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की घोषणा जुमला साबित हुई. देश के युवा इन 12 सालों में जितने युवाओं को रोजगार मिला, उसे लेकर श्वेतपत्र लाने की मांग कर रहे. प्रखंड अध्यक्ष अकलेश यादव ने कहा कि आए दिन लगातार गावां में हो रहे आपराधिक वारदात को लेकर स्थानीय विधायक व सांसद मौन हैं. इंनौस 21 सितंबर को जिला सम्मेलन के बाद आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है. मौक़े पर माले नेता नागेश्वर यादव, प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, जिप सदस्य पवन चौधरी, संजय दास, उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, पिंटू कुमार, डब्लू कुमार, गुड्डू कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola