0-तिसरी में मधुमक्खियों के हमले में बुजुर्ग की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव के निवासी 60 वर्षीय बुधन यादव की मौत मधुमक्खियों के काटने से सोमवार को हो गयी. बुधन अपने भाई व गांव के अन्य दो लोगों के साथ जलावन की लकड़ी लाने जंगल में गये थे.

विज्ञापन

तिसरी प्रखंड के सिंघो गांव के निवासी 60 वर्षीय बुधन यादव की मौत मधुमक्खियों के काटने से सोमवार को हो गयी. बुधन अपने भाई व गांव के अन्य दो लोगों के साथ जलावन की लकड़ी लाने जंगल में गये थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने बुधन यादव पर हमला कर दिया और उनके सिर सहित पूरे शरीर में डंक मार दिया. बुधन की तबीयत बिगड़ गयी और वह जंगल में ही गिर गये. उनके साथ गये लोग डर से भाग खड़े हुए. वे सिंघो स्थित घर पहुंचे और बुधन के परिजन व ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. काफी संख्या में लोग जंगल गये, जहां बुधन यादव अचेता अवस्था में जमीन पर गिरे थे. बुधन यादव को गंभीर अवस्था में बेलाटांड़ अस्पताल ले जाया गया. उनकी नाजुक स्थिति को देख डॉक्टर ने गिरिडीह रेफर कर दिया. परिजन बुधन को गिरिडीह ले जाने लगे. इसी दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola