Giridih News :हो-हंगामे के बाद टोल कर्मियों को मिला एक माह का मानदेय

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग नावासारी टोल प्लाजा के कर्मियों के भारी हो हंगामे के बाद गुरुवार को उन्हें एक माह का मानदेय भुगतान किया गया है. कर्मियों का अगस्त से मानेदय बकाया है. कर्मियों ने दुर्गापूजा के पूर्व अगस्त का बकाया मानदेय भुगतान करने की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

जुलाई से मानदेय नहीं मिलने से परेशान टोल कर्मियों ने एक पखवारा से टोल में काम करने से मना कर दिया था. इससे टोल की वसूली प्रभावित हो गयी थी. दो दिनों तक कार्य से बाहर रहने से संवेदक को 50 हजार रु से अधिक का नुकसान हुआ था. इस मामले को लेकर बेंगाबाद थाना प्रभारी से संवेदक ने संपर्क साधा. थाना प्रभारी के हस्तक्षेप के बाद कर्मियों को 16 सितंबर तक बकाया मानदेय भुगतान की बात कही गयी, तो कर्मी कार्य पर लौटे थे.

पुन: कार्य बहिष्कार से मूड में थे

कर्मी

इधर 16 सितंबर को भी जब मानदेय का भुगतान संवेदक ने नहीं किया, तो कर्मी पुनः कार्य बहिष्कार करने के मूड में थे. इसी आलोक में गुरुवार को सभी कर्मियों को एक माह का बकाया मानदेय देकर समझाने में सफल रहे. इधर, टोल कर्मियों का कहना है कि सितंबर माह बीतने को है ऐसे में अगस्त का भी बकाया नहीं मिलता है, तो पूजा प्रभावित हो सकती है. फिलहाल एक माह के मानदेय के बाद टोल कर्मी कार्य कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola