Giridih News :आदि कर्मयोगी केंद्र लिखेंगे गांव के विकास की पटकथा : वेदप्रकाश
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :जनजातीय मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद के विभिन्न आदिवासी गांवों का दौरा किया. कहा कि ग्रामीण विकास में इन केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.
विज्ञापन
जनजातीय मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद के विभिन्न आदिवासी गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत चपुआडीह, झलकडीहा, महुआर और मानजोरी पंचायतों के गांवों में स्थापित आदि सेवा केंद्रों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास में इन केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. ये केंद्र गांवों के विकास की पटकथा लिखेंगे.
गांवों तक सुगम होगी योजनाओं की पहुंच
श्री मीणा ने कहा कि इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य आदिवासी बहुल गांवों में विकास योजनाओं की पहुंच और ग्रामीणों को लाभान्वित करना है. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, मुखिया मो शमीम, नरेश ठाकुर, मनोज हेम्ब्रम, लोबिन सोरेन, सेविका सुनीता सोरेन के अलावा सहिया, सहायिका, जलसहिया व कई ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










