Giridih News : मुंबई से घर के लिए निकला युवक लापता

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News : गांडेय प्रखंड की पंडरी पंचायत के अमरे गांव का निवासी है जगरनाथ टुडू

विज्ञापन

Giridih News : मुंबई से घर के लिए निकला युवक 15 दिन बाद भी गांव में नहीं पहुंचा है. घटना को ले परिजन परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुट गए हैं. जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के गांडेय प्रखंड की पंडरी पंचायत अंतर्गत अमरे निवासी जगरनाथ टुडू (पिता-देवेश्वर टुडू) मुंबई में काम करता है. बीते 24 सितंबर को वह घर आने के लिए निकला और पूणे स्टेशन के बीच अचानक गायब हो गया. परिजनों व शुभचिंतकों के अनुसार उसका फोन भी बंद है, जिस कारण कुछ स्पष्ट पता नहीं चल पा रहा है. हालांकि परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं.

हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 07/25 के तहत जान मारने की नीयत से हमला कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में आरोपी फाल्गुनी यादव, ग्राम बेलाकोला को भेलवाघाटी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को चतरो बाजार से पकड़ा गया. यह जानकारी भेलवाघाटी के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने दी. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola