Giridih News :मालवाहक से कुचलकर युवक की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 11:01 PM

विज्ञापन

Giridih News :हीरोडीह थाना क्षेत्र के कुरुमडीहा मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. मृतक कुरुमडीहा निवासी कुलो साव का 28 वर्षीय पुत्र राजेश साव था. घटना बुधवार शाम की है.

विज्ञापन

बताया जाता है कि राजेश रतनपुरा से पैदल अपने घर लौट रहा था. तेज गति से आ रहे मालवाहक की चपेट में आने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया. राजेश मजदूरी करता था और परिवार का सहारा था. उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

मुआवजे की मांग को ले जाम की सड़क

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुरुमडीहा मोड़ के पास शव रखकर गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मौके पर पहुंचे पुलिस व जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, तब जाकर सड़क जाम हटी और यातायात बहाल हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है. मृतक के पिता तुलो साव ने थाने में आवेदन देकर वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola