Gridih News : घरेलू विवाद में युवक ने लगायी फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 12 Apr 2026 12:35 AM

विज्ञापन

Gridih News : घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल

विज्ञापन

Gridih News : गिरिडीह. नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी निवासी छोटू दास(22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. परिजनों के अनुसार मृतक छोटू दास, पिता राजू दास शुक्रवार की रात घरेलू विवाद के बाद गुस्से में आ गया था. इसी दौरान उसने अपने हाथ की नस काट ली. इसके बाद परिजन उसे लेकर तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में इलाज के बाद रात में ही उसे घर ले जाया गया. घर लौटने के बाद एक बार फिर पारिवारिक विवाद हुआ. इसके बाद छोटू ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद उसने साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के पिता राजू दास ने बताया कि उनका बेटा अक्सर शराब पीकर घर में झगड़ा करता था. इसी कारण उसे डांटा गया था, जिससे नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

यूडी केस दर्ज कर की जा रही है जांच : थाना प्रभारी

मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. प्रारंभिक जांच और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवक शराब का आदी था और घर में डांट-फटकार के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola